राजा रघुवंशी हत्या मामला : पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, मेघालय के सीएम ने दी जानकारी
शिलॉन्ग से कथित तौर पर लापता हुई इंदौर की सोनम रघुवंशी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है।

राजा रघुवंशी हत्या मामला

राजा रघुवंशी हत्या मामला
शिलॉन्ग से कथित तौर पर लापता हुई इंदौर की सोनम रघुवंशी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। मेघालय के सीएम कोनरॉड संगमा ने एक्स पोस्ट पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है। उसके साथ तीन हमलावर भी पकड़े गए हैं, जबकि एक की तलाश जारी है।
संगमा ने एक्स पर मेघालय पुलिस की सराहना करते हुए लिखा- राजा हत्याकांड में मेघालय पुलिस को सात दिनों के भीतर एक बड़ी सफलता मिली है... मध्य प्रदेश के रहने वाले तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है, महिला (सोनम) ने आत्मसमर्पण कर दिया है और एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है। बहुत बढ़िया मेघालय पुलिस!
बता दें कि इस केस को लेकर मेघालय पुलिस पर काफी दबाव भी था। इंदौर के राजा और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को हुई थी। जोड़ा 20 मई को हनीमून के लिए असम में मां कामाख्या के दर्शन करने के बाद 23 मई को मेघालय के शिलॉन्ग रवाना हुआ। शुरुआत में परिवार की दोनों से बात होती रही, फिर संपर्क टूट गया।
24 मई से ही दोनों के मोबाइल बंद हो गए तो परिवार वालों को चिंता हुई। कई कोशिशों के बाद जब कोई संपर्क नहीं हो सका तो सोनम के भाई गोविंद और राजा के भाई विपिन इमरजेंसी फ्लाइट से शिलॉन्ग पहुंचे।
यहां दोनों के लापता होने पर एनडीआरएफ और पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया, जिसके आठ दिन बाद राजा रघुवंशी का शव एक गहरी खाई में मिला। सोनम रघुवंशी की तलाश जारी थी। मामले को लेकर देशभर में खूब शोर मचा, इसके बाद दोनों के परिवार और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भी सीबीआई जांच की मांग की थी।
ताज़ा अपडेट सीधे अपने WhatsApp पर पाएं

अरावली के शिनोल में SOG ने पोस्ता भूसा से भरी स्कॉर्पियो को रोकने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, संदिग्धों ने हथियार ताने तो आत्मरक्षा में 2 राउंड फायरिंग हुई। स्कॉर्पियो खाई में गिरी और दोनों संदिग्ध फरार हो गए।

गुजरात पुलिस की नंबर प्लेट चेकिंग में 18,014 मामले दर्ज, 4,187 वाहन जब्त और ₹58.56 लाख जुर्माना वसूला गया। अभियान 14 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

पूर्व प्रेमिका का इंटरव्यू रुकवाने के लिए प्रेमी ने कंपनी को बम की धमकी दी, गिरफ्तार