हरमनप्रीत-स्मृति ने बनावाया ट्रोफी का टेटू
हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना ने इस ऐतिहासिक पल को अमर करते हुए टेटू बनवाया

ट्रोफी का टेटू

ट्रोफी का टेटू
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रिका को 52 रन से हराकर अपना पहला विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 जीतकर इतिहास रच दिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद, टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना ने इस यादगार पल को हमेशा के लिए अपने शरीर पर अंकित करवा लिया है। बुधवार को हरमनप्रीत कौर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने नए टेटू की तस्वीर साझा की।
टेटू में ट्रॉफी के साथ '2025' और '52' लिखवाया
उनके टेटू में वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ '2025' और '52' लिखा हुआ है। '2025' विमेंस वनडे वर्ल्ड कप की जीत के वर्ष को दर्शाता है, जबकि '52' फाइनल में भारत की जीत के अंतर और 1973 से अब तक विमेंस वर्ल्ड कप के पूरे हुए 52 साल का प्रतीक है। हरमनप्रीत ने अपनी पोस्ट में लिखा, "पहले दिन से इसका (ट्रॉफी) इंतज़ार था।" वहीं, स्मृति मंधाना का टेटू BCCI द्वारा जारी एक वीडियो में दिखा, जिसमें उन्होंने अपने हाथ पर ट्रॉफी के साथ '2025' लिखवाया है।
ये भी पढें: भारत ने पहली बार महिला वर्ल्ड कप जीता
फाइनल मुकाबले का रोमांचक विवरण
डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रिका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट खोकर 298 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने 87 रनों की बेहतरीन पारी खेली, वहीं दीप्ति शर्मा ने 58, स्मृति मंधाना ने 45 और ऋचा घोष ने 34 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। साउथ अफ्रिका की ओर से आयाबोंगा खाका ने 3 विकेट लिए।
दीप्ति शर्मा -'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट'
299 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रिकी टीम 246 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। साउथ अफ्रिका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने 101 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सकीं और महत्वपूर्ण समय पर आउट हो गईं। भारतीय गेंदबाजों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया, जिसमें पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर शेफाली वर्मा ने 2 अहम विकेट लेकर मैच का रुख पलटा, जबकि दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट लेकर टीम को निर्णायक जीत दिलाई। 87 रन बनाने के बाद 2 विकेट लेने वाली 21 साल की शेफाली वर्मा को 'प्लेयर ऑफ द फाइनल' चुना गया। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दीप्ति शर्मा 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुनी गईं। भारतीय महिला टीम की यह जीत देश के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण है।
ताज़ा अपडेट सीधे अपने WhatsApp पर पाएं

IPL 2027 से पहले CSK ने जहीर खान को नया हेड कोच बनाया है। इस बड़े फैसले में MS धोनी की भूमिका भी सामने आई है। जानिए जहीर की नियुक्ति की वजह और IPL 2027 में धोनी के भविष्य पर क्या अपडेट है।

India A ने Australia A को 4 विकेट से हराया, तेजल के 81 और अनुष्का के 55 रन ने पलटा मैच।

श्रीलंका को 3-0 से हराकर इंग्लैंड ICC T20I रैंकिंग में नंबर-1 बना, भारत सिर्फ 0.04 पॉइंट से दूसरे स्थान पर खिसका।