Bihar Cabinet Expansion: जातीय और राजनीतिक संतुलन पर होगी नजर
Bihar Cabinet Expansion: नीतीश कैबिनेट में जातीय संतुलन साधते हुए बीजेपी कोटे से सात नए मंत्री शपथ लेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार
बिहार में नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल का विस्तार अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है, खासकर जब राज्य में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जी हाँ, क्योंकि 22 नवंबर 2025 में बिहार विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होगा। वहीं आज शाम 4 बजे बिहार में Nitish मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा हैं। जी हाँ, जानकारी के मुताबिक 7 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसमें 5, BJP से और 2, JDU कोटे से मंत्री बनेंगे।
राज्य के राजनैतिक समीकरण में एक बड़ा बदलाव दिखाई दे रहा है, और इस बार यह विस्तार सामाजिक इंजीनियरिंग के तहत जातीय और राजनीतिक संतुलन पर विशेष ध्यान केंद्रित करने वाला माना जा रहा है। नीतीश सरकार के इस मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पार्टी के भीतर और बाहर, दोनों ही स्तरों पर चर्चा हो रही है।
जातीय समीकरण पर विशेष ध्यान
इस बार के मंत्रिमंडल विस्तार में विशेष रूप से जातीय समीकरणों का ध्यान रखा गया है। बीजेपी की तरफ से राजपूत, भूमिहार, कुर्मी, कुशवाहा, दलित और वैश्य जैसे महत्वपूर्ण समाजों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है।
सूत्रों के अनुसार, बिहार बीजेपी ने जातीय संतुलन साधने के लिए संभावित मंत्रियों की सूची तैयार की है, जिसमें कृष्ण कुमार उर्फ मंटू पटेल अमनौर से बीजेपी विधायक हैं और कुर्मी समाज से आते हैं, संजय सरावगी बीजेपी विधायक हैं और वैश्य समाज से आते हैं, विजय मंडल बीजेपी के विधायक हैं और केवट जाती से ताल्लुक रखते हैं और राजू सिंह साहिबगंज से बीजेपी विधायक हैं और वो राजपूत जाती से ताल्लुक रखते हैं, और इन्हीं नेताओं के नाम चर्चा में हैं।
हालांकि, ऐसी भी संभावना जताई जा रही हैं की कैबिनेट विस्तार में बीजेपी से एक महिला विधायक को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। जी हाँ, कोढ़ा से बीजेपी विधायक कविता पासवान को महिला और दलित कोटे से मंत्री बनाने की संभावना जताई जा रही है।
बीजेपी और नीतीश कुमार के बीच संतुलन
सभी राजनीतिक बदलावों के बीच यह भी दिलचस्प है कि बीजेपी और नीतीश कुमार के गठबंधन में यह विस्तार क्या भूमिका निभाएगा। बीजेपी की केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बाद, नीतीश कुमार के पास यह सूची भेजी जाएगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बीजेपी के मंत्री बढ़ने से न केवल बिहार के विकास कार्यों को गति मिलेगी, बल्कि बिहार के बड़े सामाजिक समूहों का समर्थन भी बीजेपी को मिल सकता है।
राजनीतिक दिशा और विधानसभा चुनाव
बिहार में जातीय आधार पर गणना से यह साफ है कि राज्य में हिंदू समाज के विभिन्न वर्गों का प्रभुत्व है। अति पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, एससी और एसटी वर्गों की बड़ी संख्या है, और इन वर्गों का समर्थन पाने के लिए बीजेपी और जेडीयू दोनों पार्टी नेताओं की रणनीति अलग-अलग है। बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व का फोकस ऐसे नेताओं को मंत्री बनाने पर है, जो इन वर्गों का प्रभावी प्रतिनिधित्व कर सकें।
यह बात समझने जैसी है कि बिहार के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए, राजनीतिक दल अपनी ताकत बढ़ाने के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं। नीतीश कुमार का मंत्रिमंडल विस्तार एक राजनीतिक निर्णय की तरह है, जिसे जातीय और क्षेत्रीय संतुलन के आधार पर किया जा रहा है। ऐसे में सरकार के लिए यह और भी चुनौतीपूर्ण होगा कि वह नए मंत्रियों के साथ विकास के कार्यों को आगे बढ़ाए, ताकि राज्य की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को भी मजबूत किया जा सके।