संसद में पालतू कुत्ता लेकर पहुंचीं रेणुका चौधरी
बीजेपी भड़की – ‘लोकतंत्र का अपमान’, कांग्रेस ने दिया ये जवाब

रेणुका चौधरी

रेणुका चौधरी
संसद के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन सोमवार को कांग्रेस की वरिष्ठ सांसद रेणुका चौधरी उस समय सुर्खियों में आ गईं जब वे अपने छोटे पालतू कुत्ते को गले में गोद में लेकर संसद भवन पहुंचीं। कुत्ता उनकी गाड़ी से बाहर निकला और कुछ देर संसद परिसर में घूमता भी दिखा। यह पूरा वाकया कैमरों में कैद हो गया और कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
बीजेपी का तीखा हमलाबीजेपी ने इसे संसद की गरिमा का खुला उल्लंघन बताया।
मीडिया से बात करते हुए रेणुका चौधरी ने बिना नाम लिए तीखा जवाब दिया: “एक गूंगा-बहरा छोटा-सा जानवर आ गया तो कौन-सी आफत आ गई? काटने वाला तो वो नहीं है। असली काटने वाले तो पार्लियामेंट के अंदर बैठे हैं।”
इसके बाद उन्होंने सरकार पर निशाना साधा: “सत्र 24 नवंबर से 23 दिसंबर तक होना था, लेकिन सरकार ने घटाकर सिर्फ 15 दिन कर दिया। क्यों डर रहे हैं? क्या मुद्दे कम पड़ गए? अदानी, मणिपुर, महंगाई, बेरोजगारी – ये सब मुद्दे हम उठाएंगे, इसलिए सत्र छोटा कर दिया?”
कांग्रेस ने रेणुका का बचाव कियासंसद सचिवालय के मौजूदा नियमों में पालतू जानवरों को लेकर स्पष्ट प्रतिबंध नहीं है, लेकिन सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सिर्फ गाइड डॉग (नेत्रहीनों के लिए) या सुरक्षा कुत्तों) को ही अनुमति है। सामान्य पालतू जानवरों को परिसर में लाना “अनुशासनहीनता” माना जा सकता है। लोकसभा स्पीकर और राज्यसभा चेयरमैन इस मामले की जांच करा करवा सकते हैं।
सोशल मीडिया पर दो धड़ेफिलहाल मामला गर्म है और स्पीकर कार्यालय ने कहा है कि वे इसकी समीक्षा कर रहे हैं।