मेघालय: सोनम-राज का आमना-सामना, हत्या का सच कबूला!
राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम ने कबूला अपराध, राज कुशवाह से आमना-सामना। मेघालय पुलिस का...

मेघालय: सोनम-राज का आमना-सामना, राजा हत्याकांड का सच कबूला, सनसनीखेज खुलासा!

मेघालय: सोनम-राज का आमना-सामना, राजा हत्याकांड का सच कबूला, सनसनीखेज खुलासा!
मेघालय पुलिस के 'ऑपरेशन हनीमून' ने राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा मोड़ ला दिया है। 23 मई को शिलांग के सोहरा में हुई इस हत्या की जांच में सोनम रघुवंशी ने अपने पति राजा की हत्या में शामिल होने की बात कबूल कर ली।
ये तब हुआ, जब पुलिस ने सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाह का आमना-सामना करवाया, जहां पुख्ता सबूतों के सामने सोनम टूट गई। पुलिस के अनुसार, सोनम का मकसद राजा को रास्ते से हटाकर राज के साथ नई जिंदगी शुरू करना था।
सोनम ने 9 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सरेंडर किया था, जबकि राज कुशवाह और तीन हत्यारे पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
वीडियो देखें:
वहीं जांच में पता चला कि सोनम ने हत्या की साजिश रची और हत्यारों को सुपारी दी थी। राजा के भाई सचिन और पिता अशोक रघुवंशी ने सोनम के लिए फांसी की सजा और उसके परिवार के सामाजिक बहिष्कार की मांग की है। सोनम के भाई गोविंद ने भी हत्यारों के लिए कड़ी सजा की बात कही, लेकिन दावा किया कि उसे साजिश की जानकारी नहीं थी।
अब हम अगर नए अपडेट्स की बात करें तो मेघालय पुलिस आज सोनम और राज को शिलांग कोर्ट में पेश करेगी, जहां ट्रांजिट रिमांड की मांग हो सकती है।
यह भी पढ़ें: राजा मर्डर: सोनम ने इस हत्या कांड को कैसे दिया अंजाम, जानें पूरी घटनाक्रम..
इसके अलावा क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी हो सकती हैं, साथ ही सोनम से हत्या स्थल पर पूछताछ की योजना भी बनाई जा सकती है।
वहीं सोशल मीडिया पर #RajaRaghuvanshi और #SonamConfession ट्रेंड, लोग सजा की मांग कर रहे हैं।
साथ ही राजा की मां उमा ने कहा, "सोनम ने मेरे बेटे को धोखा दिया, उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए।"
ताज़ा अपडेट सीधे अपने WhatsApp पर पाएं

कोलकाता के चोरबागन स्थित शारदा पार्क दुर्गा पूजा पंडाल में बारिश और भारी भीड़ के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, 25 लोग घायल हुए और करीब 35 लोगों को अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद पंडाल बंद कर दिया गया।

नाव पर चिकन बिरयानी परोसने को लेकर विवाद; बचा हुआ खाना नदी में फेंका, हिंदू में आक्रोश

17.4 करोड़ वोटर तय करेंगे भविष्य: सभी 824 सीटों के नतीजे 4 मई को घोषित होंगे