ओ रामियो' पर मुक़दमा, बैन हो जाएगी फिल्म?
6 फरवरी को कोर्ट में इसकी सुनवाई होगी.

13 फरवरी को 'ओ रोमियो' रिलीज़ होनी है

13 फरवरी को 'ओ रोमियो' रिलीज़ होनी है
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म 'ओ रोमियो' की रिलीज पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। फिल्म के निर्देशक विशाल भारद्वाज और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि दिवंगत गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर शेख ने मुंबई सिविल कोर्ट में मुकदमा दायर कर फिल्म की रिलीज पर स्थायी रोक लगाने की मांग की है। सनोबर का आरोप है कि फिल्म उनके पिता की जिंदगी पर आधारित है और इसे उनकी सहमति के बिना बनाया गया है, जो उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रहा है। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई 6 फरवरी को तय की है, जो फिल्म की 13 फरवरी की रिलीज डेट से ठीक पहले है। अगर कोर्ट ने रोक लगाई तो फिल्म की रिलीज टल सकती है या बैन हो सकती है।
क्या है विवाद की जड़?सनोबर शेख ने अपनी याचिका में कहा है कि 'ओ रोमियो' उनके पिता हुसैन उस्तरा की जिंदगी को गैंगस्टर के रूप में गलत तरीके से चित्रित कर रही है। उन्होंने दावा किया कि उनके पिता ने कई अपराधियों को पकड़वाने में पुलिस की मदद की थी और उनकी जिंदगी एक ट्रैजिक कहानी थी, जिसे कमर्शियल फायदे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। याचिका में फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला, निर्देशक विशाल भारद्वाज और लेखक हुसैन जैदी को प्रतिवादी बनाया गया है। फिल्म हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' पर आधारित बताई जा रही है, लेकिन मेकर्स ने पहले इनकार किया था कि यह बायोपिक है। सनोबर ने कोर्ट से फिल्म की रिलीज, प्रसारण और किसी भी प्लेटफॉर्म पर दिखाने पर रोक लगाने की मांग की है।
फिल्म की रिलीज से पहले ही यह विवाद गर्माया है, क्योंकि सनोबर ने दावा किया है कि मेकर्स ने उनकी सहमति नहीं ली और फिल्म उनके पिता की स्मृति को बदनाम कर रही है। सनोबर ने कहा कि "यह मानवीय त्रासदी का शोषण है।" फिल्म में शाहिद कपूर हुसैन उस्तरा के किरदार में हैं, जो मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी पर आधारित है। अगर कोर्ट ने रोक लगाई तो यह बॉलीवुड में बायोपिक्स पर एक बड़ा फैसला हो सकता है, जहां पहले भी कई फिल्में कानूनी विवादों में फंसी हैं।
बॉलीवुड की खबरों से जुड़े रहें, और अधिक अपडेट्स के लिए स्क्रॉल करें।
ताज़ा अपडेट सीधे अपने WhatsApp पर पाएं

सैफ अली खान को मिली कथित जान से मारने की धमकी के बाद बॉलीवुड में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। AICWA ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और अन्य फिल्मी सितारों की सुरक्षा बढ़ाने समेत 5 बड़ी मांगें रखी हैं।

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की ग्रीस में हुई शाही शादी की रोमांटिक तस्वीरें चर्चा में हैं। खास म्यूजिकल कॉन्सर्ट से लेकर चेन्नई में प्रस्तावित भव्य रिसेप्शन तक, जानिए शादी की सभी खास बातें।

शरद कपूर के मुश्किल वक्त में शाहरुख खान, सलमान खान और सोनू सूद समेत कई बॉलीवुड सितारे मदद के लिए आगे आए। अब अभिनेता ने 2-3 नई फिल्में साइन की हैं और जनवरी से दमदार वापसी की तैयारी कर रहे हैं। क्या उनकी किस्मत फिर चमकेगी?